
x
Haryana: हरियाणा के पानीपत में दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने 3 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के पानीपत में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस एक वारदात को सुलझा पाती, उससे पहले ही बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं। इसी तरह सोमवार को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने मित्तल मेगा मॉल रोड पर बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचारियों से 3 लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही चांदनी बाग थाना पुलिस और सीआईए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार रिसालू रोड निवासी नितेश और मासूम सेक्टर-25 रिसालू रोड स्थित स्वरूप फैक्ट्री में काम करते हैं। नितेश बिहार के गोपालगंज जिले के देवगढ़ दुगोली का रहने वाला है। दोनों फैक्ट्री के तीन लाख रुपये बैग में रखकर केयू फाइनेंस बैंक में जमा कराने जा रहे थे। जब वह चांदनी बाग थाने से करीब 500 मीटर आगे मित्तल मेगा मॉल के पास ग्रीन पार्क के पास पहुंचा तो तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ हाथापाई की और उसका रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
उसने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक को दी। फैक्टरी मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चांदनी बाग थाना पुलिस और सीआईए तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। थाना पुलिस ने दोनों मजदूरों के बयान दर्ज किए।
चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि पुलिस को मित्तल मेगा मॉल के पास फैक्टरी में काम करने वाले दो युवकों से रुपये छीनने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
TagsHaryanaबदमाशोंकर्मचारियोंलूटे3 लाखजांचपुलिस HaryanamiscreantslootedRs 3 lakhinvestigationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





