
x
Haryana हरियाणा: जुलाना क्षेत्र के गढ़वाली खेड़ा गांव में करीब एक सप्ताह पहले एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। जिस पर महिला के चाचा ने आरोप लगाया था कि दहेज प्रताड़ना के चलते उसकी भतीजी पायल ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति विकास के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पति विकास ने पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।
विकास ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने ही महिला की गला घोंटकर हत्या की है। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पायल की शादी करीब 1 साल पहले गढ़वाली गांव निवासी विकास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विकास दहेज के लिए पायल के साथ मारपीट व उत्पीड़न करता था, जिसकी जानकारी पायल ने मायके पक्ष को दी थी।
TagsHaryanaविवाहितामौतखुलासाHaryanamarried womandeathrevelationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





