हरियाणा

Haryana: मौसी के घर गए युवक की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा

Sarita
30 Aug 2025 12:04 PM IST
Haryana: मौसी के घर गए युवक की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा
x
Haryana हरियाणा: करनाल जिले में कल मामूली कहासुनी में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रोहित गांव सौकड़ा में अपनी बुआ के घर गया था, जो रात को रोहित की बुआ के लड़कों के साथ सौकड़ा से नहर पर घूमने गए थे। तभी रोहित की गिरफ्तार आरोपियों से मामूली कहासुनी हो गई।
कहासुनी के बाद उन तीनों ने रोहित के सिर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी और हत्या में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद करेगी।
Next Story