हरियाणा

Haryana : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त

Sarita
11 March 2025 9:22 AM IST
Haryana : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त
x
Haryana हरियाणा : जींद पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। गाड़ी में 560 शराब की पेटियां भरी हुई थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान लुम्भाराम निवासी अणखिया गुड़ामालानी बाड़मेर राजस्थान के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज ऋषिपाल ने बताया कि टीम बस स्टैंड जुलाना पर मौजूद थी। इसी दौरान एएसआई राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक लाल रंग की ईसर गाड़ी जो पंजाब से अवैध शराब लेकर आ रही है, हरियाणा के रास्ते अन्य राज्यों में सप्लाई करने जा रही है। यह गाड़ी भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लोड करके रोहतक जा रही है।
अगर जुलाना रोड के आसपास नाकाबंदी की जाए तो गाड़ी व चालक को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़ा जा सकता है। आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा पाया। सूचना पर टीम ने गतौली नहर पुल के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कार रुकने के बाद चालक सीट पर बैठे व्यक्ति लुम्भाराम से पूछताछ की गई और कार की तलाशी ली गई, जिसमें 560 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने जब आरोपी से शराब का लाइसेंस या परमिट मांगा तो वह पेश नहीं कर सका। जिस पर आरोपी के खिलाफ जुलाना थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story