
x
Haryana हरियाणा: रोहतक के हिसार चौक स्थित एक फैक्ट्री में लिफ्ट के पास काम कर रहे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में रोहतक जिले के पहरावर गांव के 45 वर्षीय दीपक शर्मा की मौत हो गई, जबकि घटना के बाद फैक्ट्री मालिक और मैनेजर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार दीपक फैक्ट्री में काम करता था। जब मजदूर लिफ्ट के पास काम कर रहा था तो अचानक किसी ने लिफ्ट का बटन दबा दिया और लिफ्ट चल पड़ी। इसमें फंसकर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक और मैनेजर फरार हो गए।
मृतक के भतीजे विजय कुमार ने कहा कि फैक्ट्री मालिक की लापरवाही के कारण उसके चाचा की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री मालिक को बार-बार फोन किया जा रहा है लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं, पुलिस अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर आए हैं और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsHaryanaलिफ्टमजदूरमौतHaryanaliftlaborerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





