हरियाणा

Haryana: सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा, लगा जाम

Sarita
2 Feb 2025 11:32 AM IST
Haryana:  सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा, लगा जाम
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के यमुनानगर जिले के साढौरा बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक पर मिट्टी से भरा एक डंपर टायर फटने से अनियंत्रित हो गया, जो पुलिया की दीवार तोड़ता हुआ बिजली के खंभों पर जा गिरा, जिससे यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया और लंबा जाम लग गया. वहीं बिजली के खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप हो गई. बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह मिट्टी से भरा एक डंपर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी डंपर का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और पुलिया की दीवार तोड़ता हुआ पलट गया|
जिससे पास में खड़े बिजली के खंभे भी टूट गए. इससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और काफी दूर तक जाम लग गया. बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप हो गई. हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए. इसी बीच मौके पर पहुंची साढौरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. गनीमत रही कि इस पूरे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
Next Story