
x
Haryana हरियाणा: द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। चलती गाड़ी पर अचानक एक भारी साइनबोर्ड गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कार सवार को मामूली चोटें आईं। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन रुक गए और कार में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। इस घटना के कारण द्वारका एक्सप्रेसवे पूरी तरह से जाम हो गया। सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी के मुताबिक इस घटना में कार सवार को मामूली चोटें आई हैं।
जाम खुलवा दिया गया है। सड़क से साइनबोर्ड भी हटा दिया गया है। दरअसल, शुक्रवार शाम को गुड़गांव में अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी शुरू हो गई। धूल भरी आंधी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि इसने द्वारका एक्सप्रेसवे पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लगाया गया साइनबोर्ड तोड़ दिया।
यह साइनबोर्ड टूटकर यहां से गुजर रही किआ सेल्टोस कार पर गिर इस हादसे में चालक कार में ही फंस गया, जिसे पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साइनबोर्ड हटाने के लिए क्रेन बुलाई और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाया। थाना प्रभारी के अनुसार जाम खुलवा दिया गया है। चालक को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
TagsHaryanaहादसाचलतीकारसाइनबोर्डHaryanaaccidentmovingcarsignboardजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





