
x
Haryana: नारनौल 152-डी हाईवे पर ट्राला चालक की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा रात करीब 10 बजे गांव सलौनी के पास हुआ।जानकारी के अनुसार चरखी दादरी के गांव छापर के सत्यवान ने बताया कि वह अपनी कार में सुभाष चंद भाकर के साथ जयपुर से भिवानी जा रहे थे। रास्ते में 152-डी पर गांव सलौनी के पास सड़क पर एक ट्राला रुका हुआ था और आगे की लेन में भी एक ट्राला चल रहा था। इसके चलते सत्यवान अपनी कार को बीच वाली लेन में चला रहे थे। इस दौरान ट्राला चालक ने लापरवाही से पीछे से आ रही एक्सयूवी को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने सत्यवान की कार को भी टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार आगे चल रहे ट्राले के पिछले हिस्से में फंस गई।
इस भीषण हादसे में सत्यवान की कार और पीछे चल रही एक्सयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अन्य चालकों और यात्रियों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां सुभाष चंद की मौत हो गई। मृतक पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अब ट्रॉली चालक की लापरवाही की जांच कर रही है।
TagsHaryanaट्रॉलीचालकलापरवाहीव्यक्तिमौतHaryanatrolleydrivernegligencepersondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





