हरियाणा

Haryana : बैडमिंटन कोच का शव मिला, शरीर पर नीले निशान

Sarita
1 July 2025 1:26 PM IST
Haryana : बैडमिंटन कोच का शव मिला, शरीर पर नीले निशान
x
Haryana: गोहाना के सेक्टर 7 में बैडमिंटन कोच का शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार इलाके में वॉलीबॉल खेल रहे कुछ बच्चों ने एक युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया तो युवक मृत पाया गया। मृतक की पहचान अमित सिहाग के रूप में हुई, जो वहां बच्चों को बैडमिंटन का प्रशिक्षण देता था। उसके शरीर पर नीले निशान देखे गए हैं, जिससे प्रारंभिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत नशे के ओवरडोज से भी हो सकती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेहोशी की हालत में पड़ा मिला युवक जब पुलिस के पास पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
शरीर पर नीले निशान थे, जिससे लगता है कि मौत के पीछे कोई अनहोनी या किसी जहरीले जीव का असर हो सकता है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। अमित सिहाग सेक्टर 7 में रहते थे और बच्चों को बैडमिंटन सिखाते थे। वे इस इलाके के जाने-माने बैडमिंटन कोच थे। पुलिस की ओर से अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Next Story