
x
Haryana : बराड़ा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक कार चालक ने नाकेबंदी के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ही गाड़ी से कुचलने का दुस्साहस कर डाला। अधोया चौक पर तड़के हुई इस सनसनीखेज वारदात में आरोपी ने न सिर्फ पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, बल्कि सीधे पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर उनकी जान लेने का प्रयास किया।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 2:05 बजे हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह अपनी टीम के साथ अधोया चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान शाहबाद की ओर से आ रही एक सफेद वर्ना कार को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कार चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी और बैरिकेड पर खड़े पुलिसकर्मियों की ओर कार चढ़ा दी। हालात इतने खतरनाक थे कि पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए कूदकर हटना पड़ा।
गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। बैरिकेड को टक्कर के बाद कार रुक गई, जिसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चालक को चारों ओर से घेर लिया। कार से उतरते ही आरोपी ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात टीम ने साहस और संयम का परिचय देते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान परमदीप सिंह निवासी गांव धनौरी जिला अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि पुलिस जैसी वर्दीधारी सुरक्षा व्यवस्था भी अब सड़क पर सुरक्षित नहीं है, और कानून को ठेंगा दिखाने वालों के हौसले किस कदर बुलंद होते जा रहे हैं।
TagsHaryanaपुलिसकर्मीकारकुचलनेकोशिश Haryanapolicemancarrun overattempt जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





