
x
Haryana हरियाणा: ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले करीब 36 वर्षीय युवक अनिल की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी किरण ने अपने प्रेमी सुधीर निवासी पट्टीकल्याणा के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस प्रवक्ता अनिल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मृतक की पत्नी किरण ने प्रेमी सुधीर के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने और मामले की गहनता से जांच के लिए आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता लख्मी ने बताया कि वे मूल रूप से गांव कुराना, पानीपत के निवासी हैं और पिछले करीब चार वर्षों से समालखा में रह रहे हैं। बीते मंगलवार को वे अपनी पत्नी के साथ बेटी के घर पानीपत गए हुए थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि बेटे अनिल की मौत हो गई है। जब परिजन घर पहुंचे तो अनिल का शव लॉबी में पड़ा हुआ था।परिजनों के अनुसार अनिल के शव के पास जली हुई बीड़ी के टोटे पड़े मिले और उसके मुंह पर जलाने के निशान भी थे। परिजनों ने दावा किया कि अनिल बीड़ी नहीं पीता था, जिससे मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। परिजनों ने बताया कि अनिल और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई या नहीं, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
TagsHaryanaअनिलहत्याकांडखुलासाआरोपीगिरफ्तार HaryanaAnilmurdercase solvedaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





