
x
Haryana: राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार रात साढ़े तीन बजे एक वाहन ने चार युवकों को कुचल दिया। झांझरी गाँव के पास हुए इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब निवासी नरेंद्र (22) और विवेक (22) की मौत हो गई। सिरमौर जिले के निवासी रोहित (25) और रोहतक निवासी रविंद्र (24) गंभीर रूप से घायल हैं। होटल हवेली में काम करने वाले पाँच युवक रात में चाय पीने और मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती खरीदने निकले थे।
जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सुधांशु की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सुधांशु ने बताया कि सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। वह रात 12 बजे अपनी शिफ्ट खत्म करके झांझरी गाँव स्थित अपने कमरे पर लौटा। यहाँ मच्छरों की अधिकता के कारण उसे नींद नहीं आ रही थी। सभी ने चाय पीने जाने की योजना बनाई। उन्हें मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती भी लानी थी। हाईवे पर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सभी ने करीब दो महीने पहले ही हवेली में काम करना शुरू किया था।
TagsHaryanaवाहनयुवकोंकुचलादोमौतHaryanavehicleyouthscrushedtwodeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





