
x
Haryana : करनाल शहर की पुरानी सब्जी मंडी में स्थित किराना की सबसे पुरानी दुकान में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान की बेसमेंट से लेकर ऊपर तक की तीनों मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं। घटना के समय दुकान बंद थी, लेकिन भीतर से उठते धुएं और लपटों को देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आग से लाखों रुपए के सामान के जलने का अनुमान है। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।फायर कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन शटर बंद होने के कारण पानी की बौछार अंदर तक नहीं पहुंच पा रही थी। स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने शटर उखाड़े और अंदर घुसकर आग पर काबू पाने का काम तेज किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस जांच कर्मचारी बलवान सिंह ने बताया कि किराना दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे है। पूछताछ में जानकारी सामने आई है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार पहुंच रही है, आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया तीन मंजिला इमारत तक आग लगी है, बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। पिछले दो घण्टे से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
TagsHaryanaकिरानादुकानलाखोंनुकसानHaryanagrocery storelakhslosses जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





