हरियाणा

Haryana: दुपट्टे से झूला बना रही मासूम की गले में फंदा लगने से मौत

Sarita
19 May 2025 9:29 AM IST
Haryana: दुपट्टे से झूला बना रही मासूम की गले में फंदा लगने से मौत
x
Haryana हरियाणा: जिले के गांव बहराणा में एक लड़की की उस समय मौत हो गई जब वह अपने घर में खूंटी पर झूल रही थी तभी उसका दुपट्टा उसके गले में फंस गया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतका की पहचान गांव बहराणा निवासी करीब आठ वर्षीय योगिता के रूप में हुई है। वह चौथी कक्षा की छात्रा थी। शनिवार शाम को योगिता अपने घर में खूंटी पर दुपट्टा डालकर झूल रही थी।
इस दौरान अचानक दुपट्टा फंदा बन गया। फंदे के कारण दम घुटने से योगिता की मौत हो गई। जब तक परिजन उसे संभाल पाते तब तक योगिता की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मृतका के पिता विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को उनकी बेटी घर में खूंटी पर दुपट्टे से बने झूले पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक योगिता खूंटी पर लगे दुपट्टे के फंदे में उलझ गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
Next Story