हरियाणा

Haryana: खेलते वक्त दूसरी मंजिल से जमीन पर जा गिरा मासूम, मौत

Sarita
6 Oct 2025 11:12 AM IST
Haryana: खेलते वक्त दूसरी मंजिल से जमीन पर जा गिरा मासूम, मौत
x
Haryana हरियाणा: अपने भाई के साथ घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहे एक मासूम बच्चे का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सेक्टर 37 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी विजय अपने परिवार के साथ खांडसा गाँव में दूसरी मंजिल पर किराए के कमरे में रहता है। वह वहाँ मजदूरी करता है। उसके आठ और छह साल के दो बेटे हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह घर पर था। दोनों बच्चे बाहर बालकनी में खेल रहे थे। बड़ा बेटा, आठ वर्षीय रौनक, खेलते-खेलते बालकनी की ग्रिल पर चढ़ गया और लटकने लगा। इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और नीचे गिर गया। छोटे बेटे ने पिता को सूचना दी।
दूसरी मंजिल से गिरने के बाद रौनक खून से लथपथ था। परिजन उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहाँ रौनक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल ने सेक्टर 37 थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।पिता ने बताया कि रौनक पहली कक्षा में पढ़ता था।
Next Story