
x
Haryana हरियाणा: जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में एक डंपर चालक व उसके साथियों ने सरकारी एंबुलेंस चालक पर हमला कर दिया। इस हमले में एंबुलेंस चालक के सिर पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। स्वास्थ्य विभाग की एनएचएम एसोसिएशन ने चेतावनी जारी की है कि अगर 24 घंटे के अंदर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे एंबुलेंस सेवाएं बंद कर देंगे। सभी एंबुलेंस चालक हड़ताल पर चले जाएंगे और अपनी एंबुलेंस की चाबियां सिविल सर्जन को सौंप देंगे। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गौरव रोहिला ने बताया कि सफीदों में सरकारी एंबुलेंस चलाने वाला चालक रमेश एनएचएम के तहत काम करता है।
शनिवार रात को रमेश सफीदों से पानीपत जा रहा था। नहर के पास एक डंपर चालक ने गलत दिशा में वाहन खड़ा कर रास्ता रोक दिया। रमेश ने डंपर चालक से रास्ता खाली करने को कहा तो डंपर चालक व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान रमेश के साथ मारपीट की गई और धारदार हथियार से हमला किया गया। एंबुलेंस चालक रमेश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सफीदों पुलिस को घटना की जानकारी देने के बावजूद अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
गौरव रोहिला ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया से मुलाकात कर कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह एंबुलेंस की चाबी सिविल सर्जन को सौंप देंगे और कोई भी चालक एंबुलेंस को नहीं चलाएगा। इस स्थिति की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की होगी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से बात कर हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का अनुरोध किया जाएगा। सफीदों के डीएसपी और जींद के एसपी कार्यालय को इस मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है।
TagsHaryanaएंबुलेंसचालकहमलाHaryanaambulancedriverattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





