हरियाणा

Haryana: अंबाला, कपड़ा मार्केट में अचानक धमाका, बुरी तरह झुलसी महिला

Bharti Sahu 2
25 Aug 2024 8:44 AM IST
Haryana: अंबाला, कपड़ा मार्केट में अचानक धमाका, बुरी तरह झुलसी महिला
x
Haryana: हरियाणा के अंबाला जिले में महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलने की घटना सामने आई है। महिला की पहचान नेहा 32 पत्नी अश्वनी उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। हालत गंभीर होने के चलते महिला को चंडीगढ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार महिला सुबह अपने घर से कपड़ा बाजार में आई थी। जहां पर दुकानदारों ने दुकानों के पीछे खाली पड़े प्लॉट की ओर से महिला को जलते हुए आते देखा। दुकानदारों ने आग बुझाने की कोशिश की। तब तक महिला काफी जल चुकी थी। जिसे तुरंत अंबाला के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत को गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि आग महिला ने खुद लगाई या किसी अन्य कारणों से लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। a
Next Story