हरियाणा

Haryana: तेज आंधी-बारिश के चलते 17 जिलों में अलर्ट जारी

Admindelhi1
19 Jun 2025 3:14 PM IST
Haryana: तेज आंधी-बारिश के चलते 17 जिलों में अलर्ट जारी
x

हरियाणा: हरियाणा का मौसम बहुत ही सुहावना हो गया है। आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। वहीं इन जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। अब प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव होगा। 29 जून को मानसून की प्रदेश में एंट्री हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि आज से प्री-मानसूनी हवाओं के आने की संभावना हैं जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं बीते दिन सूबे के 6 जिलों भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, करनाल, कैथल और नूंह में बारिश देखने को मिली। 2 दिन पहले हिसार और गुरुग्राम में बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई जिससे वाहन पानी में डूब गए थे। प्रदेश में जल्द ही मानसून की एंट्री हो सकती है।

Next Story