हरियाणा

Haryana Alert : गरज के साथ होगी भारी बारिश

Sarita
24 Jun 2025 6:20 AM IST
Haryana Alert : गरज के साथ होगी भारी बारिश
x
Haryana Alert : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग ने आज 24 जून से 28 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 25 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मानसून हरियाणा में प्रवेश कर सकता है। आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 जून को चंडीगढ़ में कई स्थानों पर तेज आंधी, बिजली गिरने और बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है।
Next Story