
x
हरियाणा Haryana : हरियाणा सरकार ने शनिवार को तीन आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त कार्यभार सौंपा।सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग और नागरिक संसाधन सूचना विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा को महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खान एवं भूविज्ञान विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। सतर्कता विभाग और निगरानी एवं समन्वय विभाग की विशेष सचिव तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की निदेशक डॉ. प्रियंका सोनी को महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा सरकार का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
TagsHaryanaतीन आईएएसअधिकारियोंअतिरिक्त प्रभारHaryana: Three IAS officers given additional chargeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





