छत्तीसगढ़

शराब पीकर घूम रहे पुलिस अफसर और आरक्षक की हुई पिटाई

Nil dhankar
26 Oct 2025 10:59 AM IST
शराब पीकर घूम रहे पुलिस अफसर और आरक्षक की हुई पिटाई
x
छग

बलरामपुर। वाड्रफनगर से कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां बलंगी पुलिस चौकी के ठीक सामने नशे में धुत ASI और आरक्षक की खुलेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, दो वीडियो सामने आए हैं. एक में एएसआई तो दूसरे में आरक्षक नजर आ रहा है. दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में बुरी तरह लड़खड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं. इसी दौरान कुछ स्थानीय लोग पुलिस चौकी के ठीक सामने उनकी जमकर पिटाई कर देते हैं. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने पूरा घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

जानकार बताते हैं कि नशे में धुत पुलिसकर्मी एएसआईं नंदराम और आरक्षक सुरेंद्र हैं. एएसआईं नंदराम का महीनेभर पहले जशपुर जिले में स्थानांतरण हो चुका था, जिसे घटना सामने आने के बाद रिलीव कर दिया गया है. कुल मिलाकर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

Next Story
null