हरियाणा

Haryana: आरोपी ने बच्चों के सामने मां से किया बलात्कार, मामला दर्ज

Sarita
1 Sept 2025 8:36 AM IST
Haryana: आरोपी ने बच्चों के सामने मां से किया बलात्कार, मामला दर्ज
x
Haryana हरियाणा: पलवल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, दो युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का पति ऑटो चलाता है, जो अक्सर देर रात घर आता है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह रात में अपने बच्चों के साथ सो रही थी और अपने पति का इंतजार कर रही थी। उसी समय करीब 11 बजे जावेद और दिलशाद घर में घुस आए और महिला से छेड़छाड़ करने लगे। बाद में दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। क्रूरता की हद तब हो गई जब इन आरोपियों ने बच्चों के सामने ही इस अपराध को अंजाम दिया।
पति के देर रात घर आने पर उसने सारी बात बताई। बाद में दोनों पति-पत्नी ने बहीन थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story