हरियाणा

Haryana: प्रॉपर्टी डीलर कर्मजीत की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sarita
19 Dec 2025 10:13 AM IST
Haryana:  प्रॉपर्टी डीलर कर्मजीत की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
x
Haryana: प्रॉपर्टी डीलर व फाइनेंसर कर्मजीत (निवासी जाखोदा) की जिम में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील जोवल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का भतीजा बताया जा रहा है और वह वारदात के बाद से फरार चल रहा था। करीब एक माह पहले, 24 नवंबर को लाइनपार क्षेत्र स्थित जोवल हेल्थ क्लब में कर्मजीत की बेरहमी से हत्या की गई थी। आरोप है कि सुनील जोवल ने हथौड़े और लोहे की प्लेट से हमला कर कर्मजीत की जान ले ली।
पुलिस के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले जिम के सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए गए थे, जिससे यह वारदात पूरी तरह योजनाबद्ध प्रतीत होती है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते की गई। पुलिस ने आरोपी सुनील जोवल को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है और अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
Next Story