हरियाणा

Haryana Accident: ट्रैक्टर और कार में टक्कर, अंदर फंसा ड्राइवर, मौत

Sarita
26 March 2025 8:50 AM IST
Haryana Accident:    ट्रैक्टर और कार में टक्कर, अंदर फंसा ड्राइवर, मौत
x
Haryana Accident: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे पिहोवा-अंबाला रोड पर ड्रेन पुल के पास हुआ। कार के ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने पर कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका।
उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर कार चालक की पहचान भूना निवासी जसबीर के रूप में हुई। पुलिस उसे तुरंत लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और वे भी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि जसबीर पंजाब के लालरू में अपने रिश्तेदारों से मिलने गया था। वह रात को अपने गांव लौट रहा था। पिहोवा के पास ड्रेन पुल पर उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story