
x
Haryana Accident: बहादुरगढ़ में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार निजी स्कूल बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मांडोठी गांव निवासी 46 वर्षीय भूप सिंह उर्फ मन्नू के रूप में हुई है। हादसा बहादुरगढ़-बेरी रोड पर मांडोठी गांव के पास हुआ। हादसे के तुरंत बाद निजी स्कूल बस का चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि भूप सिंह मोटरसाइकिल पर पानी लेने के लिए खेतों की तरफ जा रहा था।
जब वह गांव से थोड़ी दूरी पर पहुंचा तो पीछे से आ रही एक निजी स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे भूप सिंह मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया और बस का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। बाद में घटना की सूचना मिलने पर मांडोठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ सामान्य अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने निजी स्कूल बस के चालक की गिरफ्तारी की भी मांग की है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।
TagsHaryanaस्कूल बसमोटरसाइकिलटक्करमौतHaryanaschool busmotorcyclecollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





