हरियाणा

Haryana Accident: थार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत

Sarita
16 March 2025 10:49 AM IST
Haryana Accident:  थार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत
x
Haryana Accident: सोनीपत से चेकअप कराकर लौट रहे परिवार की कार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती नीशू की मौत हो गई। वह 6 माह की गर्भवती थी और उसके जुड़वां बच्चे थे। पुलिस ने रवि के चाचा विनोद की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झज्जर जिले के निलौठी गांव निवासी रवि अपनी पत्नी नीशू, मां ऊषा और डेढ़ साल की बेटी चेस्टा के साथ सोनीपत गए थे। वापस लौटते समय खरखौदा-बरोना बाईपास चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दो बार पलट गई।
राहगीरों और चाय की दुकान पर बैठे युवकों ने परिवार को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। खरखौदा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने नीशू को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को सोनीपत के फिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवि के सिर में गंभीर चोट आई है। उसकी मां ऊपा को भी कई जगह चोटें आई हैं। बेटा चेस्टा के एक पैर में फ्रैक्चर है।
Next Story