हरियाणा

Haryana Accident: सड़क हादसे में चेयरमैन की मौत, सीएम सैनी ने जताया दुख

Sarita
23 March 2025 7:15 AM IST
Haryana Accident:  सड़क हादसे में चेयरमैन की मौत, सीएम सैनी ने जताया दुख
x

Haryana Accident: गोहाना-महम रोड पर गांव बैसी में पेट्रोल पंप के पास बजरी से भरे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार खेत में जा गिरी। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मालवाल गोहाना से महम की तरफ आ रहे थे। वह कार में अकेले थे। वहीं, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे रोहतक के लाखनमाजरा में यह हादसा हो गया। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मालवाल को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मंत्री रणबीर सिंह गंगवा पीजीआई पहुंच गए हैं। भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष तरुण जैन ने बताया कि उनकी ईश्वर मालवाल से सुबह 11 बजे बात हुई थी।

वह उस समय भिवानी में थे। इसके बाद वह लाखनमाजरा मार्ग पर कैसे पहुंचे, उन्हें नहीं पता। इस बीच, हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने ईश्वर मालवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम सैनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रोहतक के लाखन माजरा के पास सड़क दुर्घटना में हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनका निधन प्रदेश की राजनीति और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति
Next Story