हरियाणा

Haryana Accident: भीषण हादसे में कार चकनाचूर, आर्मी अफसर गंभीर रूप से घायल

Sarita
7 March 2025 10:01 AM IST
Haryana Accident: भीषण हादसे में कार चकनाचूर, आर्मी अफसर गंभीर रूप से घायल
x
Haryana Accident: हरियाणा में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। करनाल के कैथल रोड पर एक हादसा हुआ जिसमें कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। दरअसल, करनाल के कैथल रोड पर पुलिस लाइन के पास कैथल की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक चालक ने स्पीड ब्रेकर होने के कारण अचानक ब्रेक लगा दिए। तभी पीछे से एक कार आ रही थी, जिसने ब्रेक नहीं लगाए। वो कार ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में व्यक्ति काफी देर तक कार के अंदर फंसा रहा।
उस समय वहां करनाल एसटीएफ की गाड़ी आ रही थी, जिसने व्यक्ति को कार से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे पहले करनाल के नागरिक अस्पताल और फिर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति सेना का अधिकारी बताया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है। हादसे के बाद लगा जाम बता दें कि हादसे के बाद कैथल रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। फिलहाल दोनों गाड़ियों को कैथल रोड से अलग कर दिया गया है, ताकि कोई और हादसा न हो। पुलिस प्रशासन लोगों से अपील करता है कि वे सावधानी से वाहन चलाएं ताकि हादसों से बचा जा सके।
Next Story