
x
Haryana Accident: दादरी में नेशनल हाईवे 334-बी दादरी-लोहारू रोड पर गांव मांढी हरिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार के सामने नीलगाय आने के कारण यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान गांव मांढी निवासी अंकित के रूप में हुई है। घायलों का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गांव मांढी केहर निवासी अनिकेत अपने चार दोस्तों के साथ कार में सवार होकर झज्जर जिले के गांव खेड़ा थुरा में दोस्त की शादी में जा रहा था।
उसी दौरान नेशनल हाईवे 334बी पर गांव मांढी हरिया के पास अचानक सामने नीलगाय आने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार पांचों दोस्त घायल हो गए। इस हादसे में 23 वर्षीय अनिकेत को गंभीर चोटें आने के कारण हिसार में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम हिसार में करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अनिकेत अविवाहित था और वह मोबाइल की दुकान पर काम करता था। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsHaryanaकारपलटीमौतHaryanacaroverturneddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





