
x
Haryana : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर में एक महिला के डूबने की दुखद घटना सामने आई। जब ब्रह्मसरोवर के पूर्वी तट पर एक महिला को पानी में तैरता देख लोगों ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।SDRF इंचार्ज राजेश हुड्डा के अनुसार, उनकी टीम बोट से गश्त कर रही थी तभी पानी में कुछ तैरता दिखाई दिया। जांच करने पर पता चला कि एक महिला डूब रही थी। टीम ने तुरंत महिला को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए LNJP अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, महिला के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान शांति देवी (42) के रूप में हुई है, जो फिलहाल किराएदार के रूप में धुराला (थाना झांसा क्षेत्र, कुरुक्षेत्र) में रह रही थी। मूल रूप से वह बिहार के बेगूसराय की निवासी थी। शांति देवी गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए ब्रह्मसरोवर आई थीं।थाना झांसा के SHO गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsHaryanaगीता महोत्सवहादसामहिलामौतHaryanaGita Festivalaccidentwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





