हरियाणा

Haryana Accident: तेज रफ्तार वाहन ने सफाई कर्मचारी को कुचला

Sarita
4 March 2025 7:20 AM IST
Haryana Accident: तेज रफ्तार वाहन ने सफाई कर्मचारी को कुचला
x
Haryana Accident: पलवल में केजीपी एक्सप्रेसवे पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां फुटपाथ पर घास काट रहे मजदूर को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान फरीदाबाद जिले के गांव मौजपुर निवासी टेकचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के छोटे भाई नितिन ने बताया कि हम लोग हाईवे पर सफाई का काम करते हैं। आज मैं दूसरी तरफ काम कर रहा था।
तभी सुबह करीब 10 बजे वहां काम कर रहे दूसरे मजदूर ने बताया कि काम कर रहे भाई को तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नितिन ने बताया कि 24 वर्षीय मृतक टेकचंद शादीशुदा था। उसके 2 छोटे बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story