हरियाणा

Haryana: युवक को बंधक बनाकर बेचा, वाट्सएप कॉल आने पर हुआ खुलासा

Sarita
19 Oct 2025 8:39 AM IST
Haryana: युवक को  बंधक बनाकर बेचा, वाट्सएप कॉल आने पर हुआ खुलासा
x
Haryana : दुर्गा कॉलोनी निवासी एक युवक को कंबोडिया में बंधक बनाकर बेचे जाने का मामला सामने आया है। युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करीब चार-पांच दिन पहले युवक की मां को कंबोडिया की एक कंपनी से व्हाट्सएप कॉल आई, जिससे यह खुलासा हुआ। कंपनी का कर्मचारी उसके बेटे को छोड़ने के बदले पांच हजार डॉलर की मांग कर रहा था।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। राजकली के मुताबिक, उसके बेटे धर्मबीर को कंबोडिया में बंधक बनाकर एक कंपनी में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।9 अगस्त को संजय और सोनू उसके बेटे को एक प्लास्टिक कंपनी में नौकरी दिलाने का वादा करके कंबोडिया ले गए। वहां संजय ने मेली नाम की एक लड़की के साथ मिलकर धर्मबीर को कंपनी में नौकरी दिला दी।
Next Story