हरियाणा

Haryana: रेलवे ट्रैक पर लीड लगाकर PUBG खेल रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया,घायल

Sarita
23 Jun 2025 9:39 AM IST
Haryana: रेलवे ट्रैक पर लीड लगाकर PUBG खेल रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया,घायल
x
Haryana हरियाणा: शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रेन नंबर 54041 कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर की चपेट में आने से एक प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा अंबेडकर चौक और थानेसर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। राजकीय रेलवे पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस के जरिए लोकनायक जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार और सीटी स्कैन रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रेन नंबर 54041 कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर की चपेट में आने से एक प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा अंबेडकर चौक और थानेसर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। राजकीय रेलवे पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस के जरिए लोकनायक जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार और सीटी स्कैन रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल की पहचान बिहार के अररिया जिले के भंगी गांव निवासी रवि के रूप में हुई है।
घायल के भाई अमन कुमार ने बताया कि रवि खाली समय में पबजी खेलता है और रविवार को भी वह काम से लौटने के बाद रोजाना की तरह कानों में ईयरफोन लगाकर पबजी खेलते हुए पटरियों की तरफ चला गया। कुछ देर बाद रेलवे पुलिस ने फोन कर हादसे की जानकारी दी कि रवि ट्रेन की चपेट में आ गया है और उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। जीआरपी थाने के जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल की हालत को देखते हुए अभी उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। उपचार के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story