
x
Haryana हरियाणा: कुराड़ गाँव के पास विनयश्री फैक्ट्री में लोहे के शेड पर लगे सोलर पैनल की सफाई करते समय एक युवक की गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सनौली खुर्द थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जाँच शुरू कर दी है।
रिसपुर निवासी गुरचरण (28) कुराड़ गेट के पास एक कंबल फैक्ट्री में 50 फुट ऊँचे लोहे के शेड पर लगे सोलर पैनल की सफाई कर रहा था। लोहे के शेड की टिन की चादर टूट गई, जिससे गुरचरण ज़मीन पर गिर गया।
पुलिस और परिजन मौके पर पहुँचे और युवक को अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि फैक्ट्री में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें करीब डेढ़ महीने पहले हुई एक मौत भी शामिल है। जाँच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है और जाँच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





