हरियाणा

Haryana: चार्जिंग पर लगी स्कूटी में तेज धमाका,आग की चपेट में 6 वाहन

Sarita
16 Nov 2025 11:04 AM IST
Haryana हरियाणा: सिरसा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ जहाँ एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। जिससे पास में खड़ी 6 गाड़ियाँ भी आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान घर के अंदर की वायरिंग और फर्श फट गए। इस हादसे में काफी नुकसान हुआ है। यह घटना आरएसडी कॉलोनी की है और शनिवार सुबह हुई। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया।
सुरेश गोयल ने बताया कि गैलरी में 6 स्कूटर खड़े थे। इनमें से 2 स्कूटर चार्जिंग पर लगे थे और पास में एक बाइक खड़ी थी। ओवर चार्जिंग के कारण एक स्कूटर में विस्फोट हो गया। इससे एक के बाद एक स्कूटर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पाँच स्कूटर और एक बाइक पूरी तरह जल गए।
Next Story