
x
Haryana हरियाणा: रेवाड़ी में जन्माष्टमी पर्व की खुशियाँ उस समय मातम में बदल गईं जब गाँव महेश्वरी निवासी 55 वर्षीय हरकेश की करंट लगने से मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गोयल कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियाँ चल रही थीं। हरकेश मंदिर परिसर में लाइट लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हज़ार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय निवासी मुन्ना, महेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, शमशेर सिंह, नरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि इससे पहले भी शिवरात्रि पर एक महिला इस लाइन की चपेट में आ गई थी, हालाँकि समय रहते उसे बचा लिया गया था।
उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी लाइन को न तो ऊपर उठाया गया और न ही हटाया गया, जिससे इलाके के लोगों के लिए रोज़ाना खतरा बना रहता है। गांव के लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने और संबंधित विभाग के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दुखद हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
TagsHaryanaहाईटेंशनचपेटव्यक्तिमौतHaryanahigh tensionhitpersondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





