
x
Haryana हरियाणा: हांसी में मंगलवार को एक निजी स्कूल की बस में आग लग गई। यह बस डाटा पब्लिक स्कूल की थी जो स्टाफ को छोड़ने के लिए हिसार की तरफ आ रही थी। जैसे ही बस गीता कॉलोनी में पहुंची तो अचानक धुआं निकलने लगा। चालक की सूझबूझ से बस में सवार 5 अध्यापकों को समय रहते नीचे उतार लिया गया, जिससे सभी की जान बच गई।
आग लगने की सूचना राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, आग लगने के वक्त बस में कोई विद्यार्थी नहीं था। जानकारी के अनुसार यह बस स्टाफ को लेकर दोपहर 2.30 बजे स्कूल से निकलती है। रोजाना की तरह यह बस हांसी होते हुए आ रही थी। रोजाना की तरह स्कूल का स्टाफ हांसी और हिसार से बस में चढ़ता है। आज जैसे ही यह बस डाटा गांव से हांसी पहुंची तो बस चालक को कुछ जलने की गंध आई। चालक ने तुरंत स्टाफ को नीचे उतरने को कहा। सभी के नीचे उतरने के बाद बस कुछ मिनटों के लिए भीषण रूप से जलने लगी। बाद में दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया।
TagsHaryanaस्कूल बसआगschool busfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





