
x
Haryana: सोनीपत जिले में वीरवार सुबह भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में काम पर जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। उसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
नीरज ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के उघरना गांव का रहने वाला है और वर्तमान में पत्नी छोटी तथा बच्चों सहित कत्था कॉलोनी बहालगढ़ में रहता है। नीरज तथा उसकी पत्नी छोटी, दोनों बहालगढ़ स्थित कंपनियों में नौकरी करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी पत्नी छोटी व बहन लक्ष्मी अन्य महिलाओं के साथ कंपनी में काम पर जाने के लिए निकली थीं। जैसे ही वे बहालगढ़ फ्लाईओवर समाप्त होते ही फौजी ढाबे के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी पानीपत की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने उसकी पत्नी छोटी को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मृतका महिला के दो बच्चे हैं।
TagsHaryanaबच्चोंमांट्रककुचलामौत Haryana: Childrenmothertruckcrusheddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





