हरियाणा

Haryana : तेल टैंकर में बैठकर बीड़ी पी रहा था शख्स, इंजन में लगी आग

Sarita
25 March 2025 10:07 AM IST
Haryana : तेल टैंकर में बैठकर बीड़ी पी रहा था शख्स, इंजन में लगी आग
x
Haryana हरियाणा: आदमपुर के चौधरीवाली गांव में पेट्रोल पंप के गोदाम में खड़े तेल के टैंकर के इंजन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस दौरान आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग फैलती चली गई और जमीन में बने तेल के टैंक को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान लोगों ने दमकल विभाग को फोन कर सूचना दी। आदमपुर, भट्टू और हिसार से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने की सूचना मिलते ही आदमपुर एसएचओ हरीश शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदलपुर गांव के छोटू राम का चौधरीवाली गांव में पेट्रोल पंप है। पंप के पास ही जमीन में पेट्रोल और डीजल इकट्ठा करने के लिए टैंक बनाए गए हैं। सोमवार शाम 5 बजे गोदाम में तेल का टैंकर खड़ा था। अज्ञात कारणों के चलते टैंकर के इंजन में आग लग गई। इसके बाद आग टैंकर के पिछले हिस्से में फैल गई। इसके बाद जमीन में बने तेल के टैंक में आग लग गई।
आसमान में धुआं उठता देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सूचना के आधार पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक टैंकर के पास एक व्यक्ति बीड़ी पी रहा था, जिसकी चिंगारी टैंकर के नीचे पड़े कपड़ों पर गिरी और इंजन में आग लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story