हरियाणा

Haryana : सब्जी खरीदने जा रहा था शख्स, हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

Sarita
5 April 2025 12:54 PM IST
Haryana : सब्जी खरीदने जा रहा था शख्स, हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान
x
Haryana हरियाणा: पानीपत जीटी रोड पर सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा गोहाना रोड के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवाया। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक पानीपत के शिवनगर का रहने वाला था। उसका नाम यूसुफ था, जिसकी उम्र करीब 50 साल थी। परिजनों ने बताया कि जब व्यक्ति घर से सब्जी खरीदने के लिए निकला था तो गोहाना मोड़ पर बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई शेर मोहम्मद ने बताया कि वह शिव नगर गांधी मंडी का रहने वाला है। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। बड़ा भाई मोहम्मद यूसुफ भी अपने परिवार के साथ फैक्ट्री में रहता था, जो शुक्रवार दोपहर को सब्जी खरीदने के लिए साइकिल पर संजय चौक जा रहा था। जब वह गोहाना रोड के पास पहुंचा तो किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।
Next Story