
x
Haryana हरियाणा: आईएमटी के सेक्टर-6 में लेदर एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी के शोरूम में आग लग गई। सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है, जिसमें शोरूम और ऑफिस में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर, यूपीएस और अन्य सामान जल गया। दमकल विभाग की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।
फायर ऑफिसर ललित के मुताबिक एहतियात के तौर पर सेक्टर-37 फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलाई गईं, लेकिन इन गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। हालांकि धुएं के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हुई, लेकिन समय रहते आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आईएमटी सेक्टर-6 के प्लॉट नंबर 194 में PARADIGM LEATHER ACCESSORIES नाम से लेदर गुड्स बनाने वाली कंपनी है।
यह कंपनी न सिर्फ लेदर गुड्स बनाती है, बल्कि ग्राउंड फ्लोर पर इसका ऑफिस और शोरूम भी है। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे कंप्यूटर या यूपीएस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
Next Story





