
x
Haryana हरियाणा: सोनीपत के नाथूपुर सबोली औद्योगिक क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अमेरिकन बेडिंग नामक फोम फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। गनीमत रही कि आग लगने के तुरंत बाद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया।
इस आग के बारे में जानकारी देते हुए सहायक अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि यहां आग लगी है और अमेरिकन बेडिंग नामक इस फैक्ट्री में फोम बनाया जाता है, स्टील शेड होने के कारण फैक्ट्री में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है, सोनीपत, बहालगढ़ और झज्जर से भी गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं।
TagsHaryanaफैक्ट्रीआगHaryanafactoryfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





