
x
Haryana हरियाणा: महेंद्रगढ़ जिले में एक बड़ा हादसा हुआ। शादी से लौट रहे लोगों से भरी एक कार नांगल चौधरी निजामपुर बाईपास पर नदी के पुल से गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।जानकारी के मुताबिक, दोस्तपुर गांव के दीपक ने थाने में शिकायत दी कि वह 18 नवंबर को गांव बापडोली में अपने जान-पहचान वाले की शादी में गया था। शादी से लौटते समय उसके रिश्तेदार कायमपुरा निवासी महेश यादव, नीमराना, राजस्थान निवासी मन्नालाल उर्फ योगेश और ड्राइवर नितिन बोलेरो में गांव लौट रहे थे।
रात करीब 1:45 बजे जब कार नांगल चौधरी के निजामपुर बाईपास पर गुरुकुलम स्कूल के पास नदी के पुल पर पहुंची तो उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह पुल से नीचे गिर गई। सभी लोग गाड़ी में फंस गए। सूचना मिलने पर डायल 112 टीम और नांगल चौधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महेश यादव को CHC नांगल से सिविल अस्पताल नारनौल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाकी दीपक, योगेश और नितिन घायल हो गए।
TagsHaryanaयुवकोंहादसा1 मौतअन्यघायलHaryanayoung menaccidentone deadothers injured. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





