
x
Haryana हरियाणा: उचाना कलां की गड़रिया बस्ती में देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने और आस-पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घर की बहू ने धुआं उठता देखा तो पूरे परिवार को जगाया। जानकारी के मुताबिक रात को पूरा परिवार सो रहा था। झोपड़ी में आग लगने की जानकारी रवि के भाई रोहित की पत्नी को हुई। जब वह बाहर आई तो आग देखकर उसकी चीख निकल गई, जिससे पूरा परिवार जाग गया। परिजनों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
परिवार में कुछ दिन पहले हुई शादी का सारा सामान इसी झोपड़ी में रखा हुआ था। रोहित ने बताया कि आग में वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, सूट, बक्सा और बर्तन समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में परिवार के जरूरी दस्तावेज भी जल गए। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खातों की कॉपी शामिल हैं। बुजुर्ग महिला की कई महीनों की पेंशन राशि भी आग की भेंट चढ़ गई। कई खाटें भी जलकर नष्ट हो गईं। घटना के समय पूरा परिवार सो रहा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
TagsHaryanaपरिवारशादीटूटापहाड़Haryanafamilyweddingbrokenmountainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





