
x
Haryanaहरियाणा: हिसार रोड इंडस्ट्रियल एरिया में यूनी क्विक फैक्ट्री में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बॉयलर फट गया। रोहतक के बहु अकबरपुर के रहने वाले सतबीर सिंह (54) की जलने से मौत हो गई। बिहार के छपरा के रहने वाले राजेश (35) 50% जल गए और उन्हें रोहतक PGI के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।बुधवार दोपहर फैक्ट्री में 12 कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी बॉयलर (गैस फर्नेस) फट गया, जिससे आग लग गई। फैक्ट्री कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसे दो कर्मचारियों सतबीर और राजेश को PGI ले गए। वहां डॉक्टरों ने सतबीर को मृत घोषित कर दिया। राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
कर्मचारियों ने बताया कि सतबीर पिछले पांच महीने से फैक्ट्री में हेल्पर का काम कर रहा था। हादसे में घायल राजेश पिछले एक साल से वहां काम कर रहा था। हादसे के बाद फैक्ट्री पर ताला लगा दिया गया और देर शाम तक बंद रही। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक साहिल अरोड़ा ने दो साल पहले नट-बोल्ट बनाने का काम शुरू किया था। पुलिस देर शाम तक कार्रवाई में लगी रही।
TagsHaryanaफैक्टरीबॉयलरधमाकाकर्मचारीमौत Haryanafactoryboilerexplosionemployeedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





