
x
Haryana हरियाणा: सोनीपत में दिल्ली-पानीपत रेलमार्ग पर अगवानपुर फाटक के पास मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। बंद फाटक पार करने की कोशिश में एक बाइक सवार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। बाइक ट्रेन के आगे फंस गई, जिससे ट्रेन करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास अगवानपुर फाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते काफी समय से बंद है। इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रेलवे ट्रैक पार करते रहते हैं। इसी लापरवाही के चलते मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय निवासियों का कहना है कि फाटक बंद होने के बावजूद लोगों द्वारा ट्रैक पार करने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।
Next Story





