हरियाणा

Haryana : भीषण आग से 95 एकड़ पशु चारा जलकर राख

Sarita
28 Feb 2025 12:33 PM IST
Haryana : भीषण आग से 95 एकड़ पशु चारा जलकर राख
x
Haryana हरियाणा: महेंद्रगढ़ के गांव डिगरोता में देर रात भीषण आग लग गई। आग से करीब 95 एकड़ में इकट्ठा किया गया कड़बी (पशुओं का चारा) जलकर राख हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
दमकल विभाग की तीन टीमें पिछले 10 घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। घटना रात 11:50 बजे की है, जब नांगल माला रोड स्थित खेतों में एकत्र किए गए बाजरे के गट्ठरों में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए महेंद्रगढ़ से दो और फिर नारनौल से एक दमकल गाड़ी बुलाई गई। रात 12 बजे से ही दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थीं।
आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर ही आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उप अग्निशमन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है।गांव के सरपंच प्रतिनिधि अभिषेक ने बताया कि नांगल माला रोड पर कई किसानों ने अपने पशुओं के लिए चारा इकट्ठा किया हुआ था, जिसमें रात को आग लग गई। आग लगने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
Next Story