
x
Haryana हरियाणा: शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर सड़क पार करते समय 5 वर्षीय मासूम बच्ची को फॉर्च्यूनर कार ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मूल रूप से बिहार के गांव माधव निवासी सुनील कुमार ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 2 साल से रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड पर किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा है। पिता ने बताया कि 16 अप्रैल को जब उसकी 5 वर्षीय बेटी अनुष्का सड़क पार कर रही थी तो तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे पहले रेवाड़ी और फिर गुरुग्राम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। दिल्ली में उपचार के दौरान बीती रात अनुष्का की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsHaryanaहादसेघायलमासूममौतHaryanaaccidentinjuredinnocentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





