
x
Haryana हरियाणा: पानीपत जिले में देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां जिले के बबैल गांव में मकान की छत गिर गई. इसके नीचे पांच लोग दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कमरे में तीन लड़कियां, एक लड़का और उसकी मां सो रहे थे. जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 2:30 बजे अचानक छत गिर गई और नीचे कमरे में सो रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए|
आनन-फानन में छत के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया. छत गिरते ही घर में चीख-पुकार मच गई और पड़ोसियों ने आकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने में मदद की. रात करीब 2:30 बजे सभी को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. बेटी की शादी अभी एक महीने पहले ही हुई थी. परिवार ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है|
TagsHaryanaमकानछत5 दबेHaryanahouseroof5 buriedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





