हरियाणा

Haryana : स्कूल से लौटते समय 4 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sarita
8 April 2025 9:40 AM IST
Haryana : स्कूल से लौटते समय 4 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के जींद जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के गांव डाहौला में सोमवार दोपहर स्कूल से लौटते समय 4 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। माना जा रहा है कि हादसा निजी स्कूल बस की चपेट में आने से हुआ, जिसमें मासूम बच्चे की जान चली गई। बता दें कि उसने 4-5 दिन पहले ही स्कूल जाना शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर हर्षित अपने घर से थोड़ी दूरी पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि उसके सिर, चेहरे और पैर पर चोट के निशान थे। वे उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद अलेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। दरअसल, हर्षित की स्कूल बस दोपहर को उसे घर छोड़ने आई थी। इसी दौरान उसके साथ यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हर्षित को बस से उतारने के बाद ड्राइवर बस को मोड़ रहा था, जिससे हर्षित बस की चपेट में आ गया। इस हादसे में हर्षित की मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Next Story